पीबीएम अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी! इलाज के दौरान चोर ले उड़े मोटरसाइकिल

02 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

पीबीएम अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर. शहर के सदर थाना क्षेत्र में स्थित पीबीएम अस्पताल के बाहर से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना पुलिस के अनुसार गेरसर निवासी ओपुराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 24 जून 2026 को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल RJ 07 VS 2211 पीबीएम अस्पताल के सामने ब्लड बैंक के पास खड़ी की थी।

अस्पताल से लौटे तो बाइक गायब मिली

परिवादी ने बताया कि जब वह वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने सदर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Share: