बीकानेर में शुक्रवार को इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें कहीं आपका क्षेत्र भी तो शामिल नहीं

02 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में शुक्रवार को कई इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

बीकानेर. शहर में 11 केवी विद्युत लाइन के रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।

सुबह 6 बजे से 8 बजे तक यहां रहेगी बिजली बंद

सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक तिलक नगर, चौधरी गर्ल्स हॉस्टल, पीएचईडी नंबर-2, पुरानी करणी माता मंदिर के पास, न्यू करणी माता मंदिर के पास, दादा पोता पार्क के पास, पन्नालाल क्षेत्र, तिलक नगर गली नंबर 13, 12, 11, 10 और 9 सहित तिलक नगर मेन मार्केट के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 7 बजे से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में कटौती

वहीं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक श्रीराम बाल भारती स्कूल के पास, विराट नगर के पीछे, रिलायंस टावर के पास तथा मेहता प्लास्टिक के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

रखरखाव कार्य के कारण होगी कटौती

बिजली विभाग के अनुसार 11 केवी लाइन के रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते यह बिजली कटौती की जाएगी। कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Share: