बीकानेर में शुक्रवार कई इलाकों में बिजली कटौती,

24 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में शुक्रवार कई इलाकों में बिजली कटौती, 7 से 12 बजे तक अलग-अलग समय पर बंद रहेगी सप्लाई

बीकानेर। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की ओर से केवी पूगल रोड जीएसएस के मुख्य बस के आवश्यक रख-रखाव के चलते शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा बीकेईएसएल की ओर से भी अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय पर बिजली कटौती की जाएगी।

Advertisement

सुबह 7 से 9 बजे तक इन इलाकों में कटौती

पूगल रोड जीएसएस के रख-रखाव के चलते सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक सोनगिरी कुआ, पारिक चौक, डागा चौक, पाबूबारी अंदर, जस्सूसर गेट अंदर-बाहर, सीताराम गेट के बाहर, विश्वकर्मा गेट के बाहर, देवी सिंह भाटी चौराहा, नाइयों का मोहल्ला, चूना भट्टा, कालू मोदी बाड़ा, प्रताप बस्ती कब्रिस्तान, चौखुटी पुलिया, सुभाष रोड, एमआर होटल, 10 नंबर स्कूल, मगाराम कॉलोनी, चैननाथ धूना, कोठारी हॉस्पिटल, रांकावत भवन, पूगल बस स्टैंड, पंडित धर्म कांटा, प्रताप बस्ती और 5 नंबर ट्यूबवेल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इसके अलावा पारिक चौक, कसाई बाड़ा, बिन्नाणी चौक, दाउजी मंदिर रोड, चुनगरों का मोहल्ला, जोशीवाड़ा, दो पीर, सिपाइयों का मोहल्ला, भाटियों का चौक, असानियों का चौक, तेली बाड़ा, सिक्कों का मोहल्ला, रामपुरिया कॉलेज, बख्तावरों का कुआं, जगमग कुआं, रामा मोदी, प्रताप मॉल के पीछे और मीट मार्केट क्षेत्र भी प्रभावित रहेगा।

बीकेईएसएल के इन इलाकों में सुबह कटौती

सुबह 7:30 से 10:00 बजे तक: रानीसर बास, विवेक नगर, विद्युत थाना, एमएस कॉलेज, पाजब गिरोह का मोहल्ला और चांदनी होटल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक: हरिजनों का मोहल्ला, पाबू चौक के पास गंगाशहर, गौरी जी कुएं के पास भीनासर और इंद्रा चौक क्षेत्र में कटौती रहेगी।

सुबह 7:30 से 10:00 बजे तक: गांधी कॉलोनी और करणी नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक: गली नंबर 12, 13, 14, 15, 16 और 17 रामपुरा बस्ती क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।

सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 बजे तक: हिमतासर कृषि, हिमतासर गांव, रायसर कृषि, रायसर गांव, मंडा कॉलेज, मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज, जैन ढाबा के पास, हनुमान नगर, जयपुर रोड ठोलिया डेयरी, सिरेमिक फैक्ट्री के पास और रायसर डेजर्ट क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

दोपहर और शाम को इन क्षेत्रों में कटौती

दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक: जोधपुर बाईपास, कृषि क्षेत्र, नापासर चौराहे के पास, रिद्धि-सिद्धि रिजॉर्ट के पास और गैस गोदाम हिमतासर रोड क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।

दोपहर 3:30 से शाम 6:30 बजे तक: दीप जी की बाड़ी, रामपुरा बाईपास की गली नंबर 1 और 2 तथा लाल खां की बाड़ी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं से निर्धारित कटौती अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की गई है।

Advertisement
Share: