देशनोक में कांग्रेस का दबदबा, 25 में 17 वार्डों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत

14 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

देशनोक में कांग्रेस का दबदबा, 25 में 17 वार्डों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत

देशनोक। देशनोक नगरपालिका चुनाव के परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। 25 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 15 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि 2 वार्डों में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों ने विजय हासिल की। इस तरह कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने कुल 17 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बढ़त बनाई है।

कांग्रेस ने 15 वार्डों में दर्ज की जीत

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद देशनोक नगरपालिका में कांग्रेस की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। कांग्रेस प्रत्याशियों ने 15 वार्डों में जीत हासिल की, जबकि दो वार्डों में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। इससे कांग्रेस समर्थित खेमे की कुल संख्या 17 वार्डों तक पहुंच गई है।

भंवर सिंह भाटी ने जनता का जताया आभार

पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कांग्रेस की जीत पर देशनोक की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत देशनोक की जनता के विश्वास, प्रेम और आशीर्वाद की जीत है।

भंवर सिंह भाटी ने कहा कि मां करणी जी की असीम कृपा और देशनोक की जनता के निरंतर सहयोग से कांग्रेस को यह महत्वपूर्ण जनादेश मिला है। उन्होंने कहा कि देशनोक में किए गए विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और जनता से निरंतर जुड़े रहने का परिणाम चुनाव में देखने को मिला है।

विकास और जनसेवा को बताया जीत की वजह

भाटी ने कहा कि देशनोक की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस पर अपना विश्वास जताकर यह संदेश दिया है कि विकास, जनसेवा और जनता से सीधा जुड़ाव ही राजनीति की असली ताकत है।

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम जनता के विश्वास को दर्शाते हैं और कांग्रेस इस जनादेश को पूरी जिम्मेदारी के साथ स्वीकार करती है।

विजयी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को दी बधाई

पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सभी विजयी कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों, पार्टी पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि जनादेश के अनुरूप सभी मिलकर देशनोक के विकास और जनहित के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

देशनोक नगरपालिका चुनाव के परिणामों में कांग्रेस समर्थित खेमे की 17 वार्डों में जीत के बाद अब नगरपालिका में बोर्ड गठन को लेकर तस्वीर कांग्रेस के पक्ष में मजबूत नजर आ रही है।

Share: