कोर्ट के आदेश पर ज्वेलरी हड़पने का मामला दर्ज, 7.92 लाख के जेवर लौटाने से इनकार का आरोप
बीकानेर: गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोने-चांदी के जेवरात हड़पने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read - हिरण मौत मामला गरमाया, वन अधिकारी को हटाने की मांग पर अड़े जीव प्रेमी, पोस्टमार्टम रुकवाया
पुलिस के अनुसार, परिवादी पूनमचंद पुत्र रेखाराम सोनी, निवासी चौपड़ा बाड़ी, गंगाशहर ने न्यायालय के माध्यम से इस्तगासा पेश किया। परिवादी का आरोप है कि उसने आरोपी को ₹7,92,300 मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात दिए थे, लेकिन मांगने पर न तो जेवर वापस किए जा रहे हैं और न ही उनकी कीमत लौटाई जा रही है।
मामले में मालचंद पुत्र देवाराम शर्मा एवं देवाराम पुत्र मोहनलाल, निवासी छतरगढ़, बीकानेर को आरोपी बनाया गया है।
गंगाशहर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 336(2) एवं 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




