दीपावली से पहले पालिका की बड़ी कार्रवाई, मकान से 780 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त
दीपावली के त्योहार को देखते हुए नगरपालिका प्रशासन ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्रवाई करते हुए नगरपालिका ने मोमासर बास स्थित एक मकान से करीब 780 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की है। कार्रवाई के बाद प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया।
सूचना के आधार पर मकान में की कार्रवाई
नगरपालिका को सूचना मिली थी कि मोमासर बास निवासी रमजान के मकान में कथित तौर पर अवैध रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पालिका प्रशासन ने मौके पर कार्रवाई की और करीब 780 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त किया।
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
नगरपालिका प्रशासन के अनुसार, स्वच्छ भारत मिशन के तहत पालिका क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और भंडारण के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाएगा। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
नगरपालिका ने स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्लास्टिक प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।






