नोखा में बेकरी पर पुलिस का छापा! 25 ग्राम अफीम बरामद, संचालक गिरफ्तार

21 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

नोखा में बेकरी पर पुलिस का छापा! 25 ग्राम अफीम बरामद, संचालक गिरफ्तार, iPhone-15 भी जब्त

नोखा। नोखा पुलिस ने सोमवार को मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जैन चौक स्थित श्याम बेकरी एंड पिज्जा पर दबिश देकर 25 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने बेकरी संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

कार्यवाहक थानाधिकारी उपनिरीक्षक कुशलाराम ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेकरी संचालक अफीम बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान श्यामसुंदर विश्नोई, निवासी भगवानपुरा बस्ती, रानी बाजार, बीकानेर के रूप में हुई।

एनडीपीएस एक्ट की प्रक्रिया पूरी करने के बाद तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की पिछली जेब से पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में रखी 25 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से एक iPhone-15 भी जब्त किया गया है, जिसकी जांच की जाएगी।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जसरासर थानाधिकारी राकेश स्वामी को सौंपी गई है।

Share: