पेट्रोल-डीजल को लेकर आधी रात बड़ा ऐलान, टैक्स में हुई कटौती

15 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस की आधी रात को सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन फ्यूल के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। इसके साथ ही एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के एक्सपोर्ट पर भी टैक्स घटाया गया है।

Advertisement

डीजल एक्सपोर्ट पर टैक्स घटा

सरकार के आदेश के मुताबिक डीजल एक्सपोर्ट पर ड्यूटी को 25.50 रुपये से घटाकर 24 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। यानी डीजल पर विंडफॉल टैक्स में 1.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।

पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी हुई जीरो

पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी में भी बड़ी कटौती की गई है। पहले पेट्रोल पर 3.50 रुपये प्रति लीटर की ड्यूटी थी, जिसे अब घटाकर शून्य कर दिया गया है।

ATF पर भी टैक्स में कटौती

एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF पर भी सरकार ने विंडफॉल टैक्स घटाया है। पहले ATF पर 22 रुपये प्रति लीटर टैक्स था, जिसे अब घटाकर 19.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। यानी ATF पर 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई है।

क्या पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा?

विंडफॉल टैक्स में कटौती का मतलब यह नहीं है कि आम लोगों के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम सीधे कम हो जाएंगे। विंडफॉल टैक्स का सीधा असर पेट्रोल पंप पर मिलने वाले ईंधन की कीमत पर नहीं पड़ता।

यह टैक्स मुख्य रूप से तेल निकालने वाली और विदेशों में तेल बेचने वाली बड़ी कंपनियों के अतिरिक्त मुनाफे पर लगाया जाता है। इनमें ONGC और Reliance जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसलिए विंडफॉल टैक्स घटने से आम उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत सीधे कम होना जरूरी नहीं है।

सरकार के इस फैसले से तेल कंपनियों के एक्सपोर्ट पर पड़ने वाले टैक्स का बोझ कम होगा, लेकिन घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका सीधा असर नहीं माना जा रहा है।

Share: