राजस्थान में ट्रांसफर-पोस्टिंग से हटा बैन! 16 दिन तक होंगे तबादले, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगी प्राथमिकता

19 Jun 2026 STATE
Advertisement

राजस्थान में ट्रांसफर-पोस्टिंग से हटा बैन! 5 जुलाई तक होंगे तबादले

बीकानेर। राजस्थान सरकार ने लंबे इंतजार के बाद सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। सरकार ने यह रोक 5 जुलाई तक के लिए हटाई है। इसके साथ ही प्रदेश में तबादलों का रास्ता साफ हो गया है।

पिछले लंबे समय से कर्मचारी और अधिकारी ट्रांसफर नीति को लेकर इंतजार कर रहे थे। सरकार के नए आदेश के बाद अब करीब 16 दिनों तक तबादले किए जा सकेंगे।

इन कर्मचारियों को मिलेगी प्राथमिकता

सरकार के आदेश के अनुसार तबादलों में एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता और गंभीर बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इनमें कैंसर, ब्रेन संबंधी बीमारी, हृदय रोग, फेफड़ों और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कर्मचारी शामिल हैं।

किन विभागों पर लागू होगा आदेश

यह आदेश सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ निगम, बोर्ड और स्वायत्तशासी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों पर भी लागू होगा।

हालांकि कुछ विभागों को इस ट्रांसफर प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

ग्रेड थर्ड शिक्षक और चिकित्सा कर्मियों को राहत नहीं

शिक्षा विभाग में ग्रेड थर्ड शिक्षक और चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को इस ट्रांसफर पॉलिसी से अलग रखा गया है।

चिकित्सा विभाग में नर्सिंग ऑफिसर, डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के तबादले नहीं किए जाएंगे।

सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेशभर में तबादलों को लेकर हलचल तेज हो गई है।

Share: