श्रीडूंगरगढ़ हाइवे पर बैग में मिला गांजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

15 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ हाइवे पर बैग में मिला गांजा, 2 आरोपी गिरफ्तार; 4.766 किलो मादक पदार्थ जब्त

श्रीडूंगरगढ़। मादक पदार्थों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना अधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीकानेर रोड पर जमींदारा होटल के पास कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैग से 4 किलो 766 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सब इंस्पेक्टर मोहनलाल कड़वासरा की टीम हाइवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान जमींदारा होटल के पास दो लोग संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद बैग में रखे पैकेटों से गांजा बरामद हुआ।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अर्जुन यादव (30) पुत्र जयराम यादव निवासी बिशनपुर, थाना फुलपरास, जिला मधुबनी तथा अमित ठाकुर (32) पुत्र उपेंद्र ठाकुर निवासी भादानी बगीची, गोपेश्वर बस्ती, थाना गंगाशहर को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 4 किलो 766 ग्राम गांजा जब्त किया।

20 सितंबर तक पुलिस रिमांड

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को 20 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

कहां पहुंचाना था गांजा, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आए थे और इसकी डिलीवरी कहां की जानी थी। इसके साथ ही पुलिस इस मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

इनकी टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर मोहनलाल कड़वासरा, हेड कांस्टेबल झूमर राम, कांस्टेबल राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार और डीआर रामनिवास शामिल रहे।

Share: