श्रीडूंगरगढ़ में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बिना नंबर की बोलेरो में ले जाने का आरोप

25 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बिना नंबर की बोलेरो में ले जाने का आरोप

श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि काले शीशे लगी बिना नंबर की बोलेरो में सवार लोग युवक को जबरन अपने साथ ले गए और बीकानेर की ओर निकल गए।

Advertisement

तोलियासर से लौटते समय होटल के पास वारदात

पुलिस को दी रिपोर्ट में उपनी निवासी अनिल पुत्र डुंगरमल स्वामी ने बताया कि उसका भाई जयनारायण पुत्र डूंगरमल स्वामी 24 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे किराए की स्विफ्ट कार से उपनी से तोलियासर भैरूजी मंदिर गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, वापस लौटते समय शाम करीब 4 बजे जयनारायण श्रीडूंगरगढ़ में मालजी होटल के पास उतरा। इसी दौरान काले शीशे लगी एक बोलेरो गाड़ी वहां आई। आरोप है कि बोलेरो में सवार लोगों ने जयनारायण को जबरन गाड़ी में बैठाया और बीकानेर की तरफ ले गए।

एक नामजद सहित अन्य पर आरोप

परिवादी ने अपहरण करने वालों में रामनिवास पुत्र बीरबलराम जाट निवासी कल्याणसर सहित अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। बोलेरो पर नंबर प्लेट नहीं होने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

परिवादी की शिकायत पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई देवाराम को सौंपी गई है। पुलिस युवक की तलाश के साथ घटना से जुड़े लोगों और वाहन की जानकारी जुटा रही है।

Advertisement
Share: