श्रीकोलायत में घर से 15.2 किलो डोडा पोस्त बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। श्रीकोलायत थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस ने मंडाल चारणान गांव में एक व्यक्ति के घर पर कार्रवाई कर डोडा पोस्त बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Also Read - महाजन CHC में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; कार्रवाई की मांग
घर की तलाशी में मिला डोडा पोस्त
पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मंडाल चारणान निवासी आईदान राम मेघवाल के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वहां से 15.200 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने बरामद डोडा पोस्त को जब्त कर आरोपी आईदान राम मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।






