डंपर और पिकअप की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल

06 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

डंपर और पिकअप की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कालू रोड स्थित रेखा पेट्रोल पंप के पास डंपर और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परिवादी रामकरण ने रिपोर्ट में बताया कि उनका भतीजा ओमप्रकाश (21) अपने साथी मनुराम के साथ पिकअप वाहन में कालू रोड की ओर जा रहा था। रेखा पेट्रोल पंप के पास सामने से आए डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पिकअप को टक्कर मार दी।


हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनुराम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share: