सुरधना गांव में मारपीट को लेकर क्रॉस मुकदमे दर्ज, दोनों पक्षों ने लगाए लाठी-डंडों से हमले और रुपए छीनने के आरोप

08 Nov 2026 BIKANER
Advertisement
सुरधना गांव में मारपीट को लेकर क्रॉस मुकदमे दर्ज, दोनों पक्षों ने लगाए आरोप | Aapni Awaj

सुरधना गांव में मारपीट को लेकर क्रॉस मुकदमे दर्ज, दोनों पक्षों ने लगाए लाठी-डंडों से हमले और रुपए छीनने के आरोप

बीकानेर | Aapni Awaj

Advertisement

बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र के सुरधना गांव में मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं। दोनों पक्षों ने अलग-अलग आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पहले मामले में सुरधना निवासी कालूराम पुत्र बद्रीराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रामूराम, सुनील, नरेश, प्रकाशचंद और रेवंतराम ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उसके दोनों पैरों और एक हाथ में गंभीर चोटें आईं।

दूसरे पक्ष ने 10,330 रुपए छीनने का लगाया आरोप

वहीं, दूसरे पक्ष के रामलाल पुत्र मूलाराम मेघवाल ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि कालूराम ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान शर्ट की जेब में रखे 10,330 रुपए जबरन निकाल लिए गए। रिपोर्ट में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

सब इंस्पेक्टर चरण सिंह कर रहे जांच

देशनोक थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। दोनों मामलों की जांच सब इंस्पेक्टर चरण सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायतों में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Aapni Awaj

बीकानेर और राजस्थान की ताजा खबरों के लिए Aapni Awaj के साथ जुड़े रहें।

Advertisement
Share: