थाईलैंड घूमता रहा उम्रकैद का कैदी, खुली जेल में दर्ज होती रही फर्जी हाजिरी; जेल प्रहरी पर केस दर्ज

08 Nov 2026 STATE
Advertisement
थाईलैंड घूमता रहा उम्रकैद का कैदी, जेल में लगती रही फर्जी हाजिरी; केस दर्ज | Aapni Awaj

थाईलैंड घूमता रहा उम्रकैद का कैदी, जेल में लगती रही फर्जी हाजिरी; जेल प्रहरी पर केस दर्ज

श्रीगंगानगर | Aapni Awaj

Advertisement

श्रीगंगानगर में खुली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी पांच दिन तक थाईलैंड घूमता रहा, जबकि इस दौरान जेल के रिकॉर्ड में उसकी हाजिरी लगातार दर्ज होती रही। मामले में जेल प्रहरी पर कैदी की गैरमौजूदगी के बावजूद उसकी मौजूदगी दर्ज करने और झूठी रिपोर्ट देने का आरोप लगा है। जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है।

बीकानेर-जोधपुर रेंज के जेल उप महानिरीक्षक की रिपोर्ट पर घमूडवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, कैदी दीक्षित कामरा पुत्र राजीव कामरा मूल रूप से श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर की इंदिरा कॉलोनी, वार्ड नंबर 3 का निवासी है। फिलहाल वह जयपुर की अनिता कॉलोनी स्थित ईडन गार्डन में रह रहा था।

पासपोर्ट की जांच में सामने आया थाईलैंड जाने का मामला

दीक्षित कामरा 3 मई 2026 से खुला बंदी शिविर नरसिंहपुरा बिरानी की खुली जेल में सजा काट रहा था। मामले की जांच के दौरान उसके पासपोर्ट की जानकारी खंगाली गई तो पता चला कि वह 9 से 13 अक्टूबर 2026 के बीच थाईलैंड गया हुआ था।

हैरानी की बात यह रही कि कैदी के विदेश में रहने के दौरान भी खुली जेल के रिकॉर्ड में उसकी हाजिरी लगातार दर्ज होती रही। इससे जेल में उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जेल प्रहरी पर फर्जी हाजिरी दर्ज करने का आरोप

मामले में जेल प्रहरी हापूराम पर आरोप है कि उसने कैदी की अनुपस्थिति के बावजूद उसे जेल में मौजूद दर्शाया और इस संबंध में झूठी रिपोर्ट दी। कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है।

जेल उप महानिरीक्षक की रिपोर्ट पर केस दर्ज

बीकानेर-जोधपुर रेंज के जेल उप महानिरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर घमूडवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि कैदी के विदेश जाने और उसकी फर्जी हाजिरी दर्ज होने के मामले में अन्य किसी की भूमिका तो नहीं रही।

Aapni Awaj

बीकानेर और राजस्थान की ताजा खबरों के लिए Aapni Awaj के साथ जुड़े रहें।

Advertisement
Share: