अमेरिका-ईरान जंग पर लगा ब्रेक! ट्रम्प ने कहा- डील साइन
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे सैन्य तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। दोनों देशों ने जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के वर्साय पैलेस में समझौते से जुड़े MoU पर साइन किए। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहे।
ट्रम्प के बाद ईरानी राष्ट्रपति ने भी किए हस्ताक्षर
अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से समझौते पर साइन किए। समझौते का ऐलान भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह किया गया।
तुरंत लागू हुआ समझौता
इस समझौते के बाद अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की बात कही गई है। साथ ही लेबनान क्षेत्र में भी मिलिट्री एक्शन खत्म करने का फैसला लिया गया है।
होर्मुज स्ट्रेट फिर खुलेगा
समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करने की बात सामने आई है।
तय तारीख से एक दिन पहले हुई डील
पहले इस समझौते पर 19 जून को स्विटजरलैंड के लूसर्न शहर में हस्ताक्षर होने थे, लेकिन तय कार्यक्रम से एक दिन पहले ही दोनों देशों ने डील पूरी कर ली।
इस समझौते को वैश्विक स्तर पर बड़ी कूटनीतिक पहल माना जा रहा है।




